सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: औराताल। डुमरियागंज क्षेत्र के मरवठिया गांव में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। मौत परिजनों में कोहराम मच गया। मरवटिया गांव निवासी रामनरेश वर्मा (63) पुत्र दूबर गुरूवार को सुबह अपने खेत में खाद बुआई करने गये थे। खेत से घर पर आए। गर्मी की वजह से पंखा लगाने गए। पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन रोने बिलखने लगे। तहसीलदार अजय कुमार मौर्य ने बताया कि हल्का लेखपाल से रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पंखे में उतरे करंट से मजदूर की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...