सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में रविवार को टीवी साफ करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी रविंद्र प्रताप यादव (32) पुत्र हीरालाल यादव रविवार को अपने घर में टीवी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान टीवी में कहीं से करंट उतर रहा था। टीवी साफ करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर 50 बेड हॉस्पिटल बांसी पहुंचे जहां डॉ. वाईपी सिंह ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...