Siddhart Nagar News: कपिलवस्तु बाईपास मार्ग का हाल खराब, आवागमन कठिन
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कपिलवस्तु बाईपास मार्ग से बर्डपुर बाजार जाने वाली सड़क का हाल खस्ता हो गया है। इस बरसात के मौसम में इस मार्ग पर चलना मुसीबत बन गया है। जगह-जगह सैकड़ों गड्ढे बने हैं जिसमें पानी भर गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का पता ही नहीं चल रहा है। इससे राहगीर गिरकर चोटहिल भी हो रहे हैं, बावजूद जिम्मेदार सड़क मरम्मत की ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। क्षेत्रवासियों में मार्ग को लेकर रोष है। उनका कहना है कि मार्ग का हाल सही न होने पर वह आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि बाईपास सड़क की मरम्मत लगभग हर वर्ष कराई जाती है, लेकिन सड़क की दशा सुधर नहीं पा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरसात शुरू होते ही जर्जर होने लगीं सड़कें इस सड़क से हर रोज बर्डपुर समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.