Siddhart Nagar News: कड़ी निगरानी में पहले दिन 807 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) के पहले दिन गुरुवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहले दिन कड़ी निगरानी के बीच 807 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। जिले में दोनों पालियों को मिलाकर 6528 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 807 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 396 व दूसरी पाली में 411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- दोनों पालियों में 1183 परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.