Siddhart Nagar News: ककरहवा के जाम में फंसी नेपाली एंबुलेंस, जिम्मेदार मौन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। ककरहवा कस्बा का मेन चौक प्रतिदिन जाम के झाम से जूझ रहा है। मंगलवार को लगे जाम में नेपाली एंबुलेंस फंसी रही। रास्ता खुलने पर वह आगे बढ़ सकी। ककरहा कस्बा में जहां-तहां सड़क पर लोडिंग वाहन खड़ा कर सामान उतारने से आधी सड़क से आवाजाही बंद हो जाती है इससे लगभग हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती रहती है। कस्बा के दुकानदारों व राहगीरों ने बताया कि जब लंबा जाम लग गया तब मौके पर कस्बा के युवाओं व एसएसबी जवानों ने पहुंच कर जाम को समाप्त कराया। कस्बा वासियों ने जिला प्रशासन मेन चौक पर यातायात पुलिस को लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.