सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ स्थित शिवपति पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. अरविंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने ओजोन परत के निर्माण की रासायनिक प्रक्रिया से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। वक्ता राजू प्रजापति ने ओजोन क्षरण से वनस्पतियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया।प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने ओजोन क्षरण के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव तथा आर्थिक हानि व ओजोन छिद्र के लिए उत्तरदायी कारकों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से आह्वाहन किया कि वे ओजोन क्षरण को बचाने के लिए कम हानिकारक गैसों के उत्सर्जन के साथ वृक्षारोपण करें। यह भी पढ़...