Siddhart Nagar News: एसडीएम के हस्तक्षेप से लेखपालों-अधिवक्ताओं में रार समाप्त
सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील में 20 अगस्त की शाम अधिवक्ताओं व लेखपालों के मध्य हुए विवाद का मंगलवार समाधान हो गया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में दोनों पक्षों के जिम्मेदारों के मध्य हुई वार्ता में रार समाप्त हो गया। बीते पांच दिनों से अधिवक्ताओं व लेखपालों में तनातनी का माहौल रहा, बीच-बीच में पुलिस की भी दस्तक होती रही। दरअसल डुमरियागंज तहसील में गुरुवार की शाम से ही अधिवक्ताओं और लेखपालों के मध्य विवाद को लेकर तनातनी का माहौल बना हुआ था। कई बार माहौल गर्म होने पर डुमरियागंज के अलावा अन्य थानों की पुलिस फोर्स की भी तहसील में दस्तक हुई, पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई, हालांकि पुलिस भी कार्रवाई से परहेज करती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.