Siddhart Nagar News: एसडीआर ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर जीता फुटबाल खिताब
सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसडीआर स्टेडियम की टीम ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में एसडीआर स्टेडियम ने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जेवियर्स और खेलो इंडिया सेंटर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित खेल के बाद पेनाल्टी शूटआउट में सेंट जेवियर्स ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.