Siddhart Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले की उभरती एथलेटिक्स प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर सात अक्तूबर को मिलेगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चौथी जिला स्तरीय खुली विद्यालय-क्लब कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं चयन परीक्षण का आयोजन जिला क्रीड़ा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला कनिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर दौड़ और भाला फेंक सहित निर्धारित स्पर्धाएं होंगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.