Siddhart Nagar News: एडीओ पंचायत को सूचना ही नहीं, जांच कराने का दावा कर रहे बीडीओ
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव के विकास कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल धीरे-धीरे खुलने लगी है। बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने प्रकरण में एडीओ पंचायत संजय पटेल को जिम्मेदारी देकर जांच कराने का दावा किया है, वहीं एडीओ का कहना है कि उन्हें जांच की सूचना ही नहीं दी गई है। इससे अब जिम्मेदार अधिकारी संदेह के घेरे में हैं। दरअसल, शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव में ड्रेनेज के काम यानी की नाली निर्माण, मरम्मत के कार्य में अनियमितता का मामला चर्चा में है। इस कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत बजट 1.03 लाख रुपये के सापेक्ष अब तक 69026 रुपये का भुगतान करा लिया गया है। यह भी पढ़ें- Siddhart N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.