Siddhart Nagar News: एक तरफ मां के नाम पौधारोपण, दूसरी तरफ काट रहे हरे पेड़
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: बांसी। सरकार पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम जैसे वृहद अभियानों के जरिए लोगों को हरियाली से जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं बांसी नगर पालिका क्षेत्र में इसके ठीक उलट तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां वन माफिया और कतिपय लोग पैतृक संपत्ति के नाम पर हरे-भरे जीवनदायी पेड़ों का कत्लेआम करने में जुटे हैं। ताजा मामला रानीगंज बाजार से जनियाजोत जाने वाले मार्ग का है। जहां नियमों को ताक पर रखकर पांच फलदार हरे आम के पेड़ों को बाप के नाम की जमीन का हवाला देकर काट गिराया गया। लोगों का कहना है कि सरकार की मंशा पर्यावरण को बचाने की है, लेकिन जमीनी स्तर पर वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह फलदार और प्रतिबंधित पेड़ों को काटने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।आए दिन क्षेत्र में हरे पेड़ों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.