सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एआरपी एसोसिएशन की टीम ने गुरुवार को पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान में उत्पन्न हो रही प्रमुख समस्याओं, विशेष रूप से जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा जारी आदेश के संबंध में जानकारी दी गई।डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने संज्ञान में लेकर जिला बेसिक शक्षिा अधिकारी शैलेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर जारी आदेश के संबंध में जानकारी ली। कहा कि एआरपी से उनके निर्धारित कार्य एवं दायित्व के अनुरूप ही कार्य लिया जाए। उनके मूल शैक्षिक एवं अकादमिक दायित्यों के अतिरक्ति किसी भी प्रकार का निरीक्षण संबंधी कार्य न लिया जाए। यह भी पढ़ें- एआरपी एसोसिएशन ने पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री से बताई समस्याएं स...