Siddhart Nagar News: एंबुलेंस की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम घायल
सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर रविवार को सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बालक को निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बालक को सरकारी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र से एक निजी एंबुलेंस मरीज को लेकर ढेकहरी बुजुर्ग स्थित अस्पताल आई थी। मरीज को अस्पताल में छोड़ने के बाद एंबुलेंस वापस लौट रही थी। इसी दौरान चौराहे के पास सड़क पार कर रहे शिवा चौधरी (5) पुत्र संजय चौधरी निवासी ढेकहरी बुजुर्ग को एंबुलेंस ने टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.