Siddhart Nagar News: उर्वरक वितरण में अनियमितता पर दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में उर्वरक वितरण में अनियमितताओं पर जिला कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) लोटन की संयुक्त टीम ने विभिन्न निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोटन ब्लाक के कृष्णा खाद भंडार, चनरैया तथा श्यामदेव खाद विक्रेता जाफरजोत के प्रतिष्ठानों पर उर्वरक वितरण में अनियमितताएं एवं अभिलेखीय कमियां पाई गईं। जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि अनियमितताएं मिलने पर दोनों उर्वरक प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही जनपद के सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को खाद का वितरण पूरी तरह नियमानुसार करें। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.