सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में उर्वरक की दुकानों पर जांच करने गए कृषि विभाग के एटीएम को मोबाइल फोन पर धमकी देने और उच्चाधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में कथित उर्वरक फुटकर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मिश्रौलिया थाने में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की अनुमति के बाद की गई है। जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि किसानों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने और ओवर रेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में एटीएम अरविंद कुमार को आवंटित क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का निरीक्षण और जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।...