सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हल्लौर स्थित वक्फ शाह आलमगीर सानी इमामबाड़ा में अंजुमन गुलदस्ता मातम के बैनर तले चल रहे मजलिस के चौथे दिन मंगलवार की रात मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम आपसी प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का प्रतीक धर्म है। मानने वालों पर इस बात को जोर देकर पालन करने की जरूरत बताई है।

इस्लाम का संदेश मौलाना ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल ने कहा जो मुसलमान समाज के बीच रहता है और अपने ऊपर आने वाली मुसीबतों को धैर्य के साथ सहन करता है वह उस व्यक्ति से बेहतर है जो समाज से दूर रहता है और अपने साथ होने वाली किसी भी गलती को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कर्बला की जंग हमें सिखाती है कि जुल्म और अत्याचार के सामने कभी नहीं झुकना चा...