Siddhart Nagar News: इलाज में लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय दोहरे ने अचानक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, पैथोलॉजी, लेबर रूम, मेडिसिन वार्ड और आयुष्मान पंजीकरण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने निर्देश दिया कि मरीजों को बारी-बारी से चिकित्सक के कक्ष में भेजा जाए। एक साथ सभी मरीजों को अंदर जाने की अनुमति न दी जाए, ताकि मरीजों को बेहतर ढंग से उपचार मिल सके।
आयुष्मान पंजीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.