Siddhart Nagar News: इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र सुनकर भर आई आंखें
सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित वक्फ बोर्ड इमामबाड़ा में अंजुमन गुलदस्ता मातम के बैनर तले 10 दिवसीय मजलिस के आठवें दिन शनिवार रात जमाल हैदर जाकिर ने इमाम हुसैन व साथियों की शहादत का जिक्र किया। इसे सुनकर अकीदतमंदों की आंखे आंसुओं से भर आईं।जमाल हैदर जाकिर ने कहा कि रसूले खुदा हज़रत मोहम्मद सल्ललाहो अलै के नवासे हजरत इमाम हुसैन दुनिया वालों के बीच अमन, चैन व शांति का पैगाम फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान वक्त के जालिम शासक की ओर से गलत तरीके से चलाए जा रहे शासन को उन्होंने कुबूल नहीं किया। जिसका नतीजा हुआ कि उनके साथ पूरे कुनबे पर तमाम तरह की अजीअत डाली गई, लेकिन फिर भी इमाम हुसैन का ईमान डगमगाया नहीं। उनको अपने नाना रसूले खुदा के दीन इस्लाम को दुनिया में हर हाल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.