सिद्धार्थ, जुलाई 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। हज़रत इमाम हुसैन के बेटे व शियाओं के चौथे इमाम जैनुल आब्दीन अस. की शहादत का मौका 24 मोहर्रम की रात हल्लौर कस्बा में ताजिया रखा गया। अंजुमन गुन्चा मातम व अंजुमन उरूज़ मातम के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जो इमाम बारगाह व मुख्य मार्गों पर नौहा मातम करते हुए हमजा हुसैन उर्फ बब्बन बाबा मरहूम इमामबाड़ा परिसर में रखे ताजिया का भ्रमण कर मातम किया। इस दौरान अकीदतमंदों ने शहीद इमाम को श्रद्धांजलि दी।शुक्रवार की रात इमाम की शहादत के मौके पर हुसैनिया फहम इमाम बाड़ा में आयोजित मजलिस में जमाल हैदर जाकिर ने कहा कि इस्लाम अपने सही रूप में जो आज हम लोगों के सामने है, वह इमाम जैनुल आब्दीन के प्रचार-प्रसार की देन है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: हजरत इमाम जैनुल आबेदीन की याद में निकला ...