सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। नगर क्षेत्र के विभन्नि वार्डो में आवारा कुत्तों की संख्या के काफी इजाफा हो गया है। इन आवारा कुत्तों से लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। सबसे अधिक संकट बच्चो पर है। इससे नागरिक चिंतित हैं। कस्बा के आद्या प्रसाद नगर वार्ड में आवारा कुत्तों ने दो बच्चो को दौड़ा लिया। बच्चों के शोर सुनकर लोग दौड़े तब जाकर बच्चों की सुरक्षा हो पाई। आवारा कुत्तों के आतंक से सभी भयभीत हैं। कस्बा वासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...