सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा हो गया है। इन आवारा कुत्तों से लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। सबसे अधिक संकट बच्चों पर है। इससे लोग परेशान हैं। कस्बा के आद्या प्रसाद नगर वार्ड में बुधवार को दुख्खी के आरा मशीन के सामने आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को दौड़ा लिया। बच्चों की शोर की सुनकर लोग दौड़े तब जाकर बच्चों की सुरक्षा हो पाई। आवारा कुत्तों के आतंक से सभी भयभीत है। कस्बा वासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...