Siddhart Nagar News: आवागमन में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को परेशानियां
सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। बढ़नी क्षेत्र के युगडीहवा गांव में सड़क की हालत काफी जर्जर है। ग्रामीणों के साथ- साथ विद्यालय में पढ़ने के जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रामकिशोर व कमरुद्दीन आदि लोगों का कहना है कि सड़क व नालियों के मरम्मत पर जिम्मेदार लोगों द्वारा ठीक ढंग से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सड़क के अलावा ग्राम पंचायत के अन्य जगहों की भी हालत संतोषजनक नहीं है। सरकार गांव के विकास के लिए लाखों रुपये विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च करती है, लेकिन धन का सही उपयोग न होने से उसका खामियाजा गांव की जनता को सहन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क व नाली मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.