Siddhart Nagar News: आरओ के बाद अब बच्चों को मिली पानी की बोतलें
सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: घोसियारी बाज़ार। खेसरहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भूपतजोत में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में कम्पोजिट ग्रांट मद से पूर्व में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ प्लांट स्थापित किया गया था। इसके बावजूद बच्चों को पानी पीने में कुछ असुविधा हो रही थी। इसे देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने सभी नामांकित 186 छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए बोतलों का वितरण किया। बोतलें प्राप्त कर बच्चे काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। प्रधानाध्यापक धीरज गौड़ ने कहा कि इस पहल से बच्चों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध होगा तथा वे अपनी बोतल में पानी भरकर नियमित रूप से उपयोग कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.