सिद्धार्थ, सितम्बर 30 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। सीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा संचालन समिति पंडालों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान देते हुए अग्निशमन, बिजली के नंगे तार व ऊंचे आवाज में साउंड न बजाएं। शराब का नशा करने व उपद्रवियों को पंडालों से दूर रखें। सीओ ने कहा कि हर व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे शांति व्यवस्था भंग हो जाए और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़े। यह भी पढ़ें- Bareily News: दशहरा-नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील इस अवसर पर थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय, राजकुमार यादव, रवि अग्रवाल, शिवप्रसाद वर्मा,...