Siddhart Nagar News: आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी लक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार की शाम शोहरतगढ़ थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मूर्ति आयोजकों, डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों व अन्य ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बजाएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने डीजे संचालकों से कम आवाज में डीजे बजाने की अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.