सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार को हुई भारी बरसात के चलते बांसी के निर्माणधीन कोतवाली रोड पर भारी जलभराव हो गया। आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोतवाली रोड का निर्माण जारी है। उसे जल भराव से मुक्त करने के लिए ऊंचा बनाया जा रहा है। सोमवार की शाम हुई बरसात में कोतवाली रोड पर जलभराव हो गया। कोतवाली रोड के दुकानदारों का कहना है कि सड़क ऊंची भले ही की जाए लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...