Siddhart Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन पुलिस ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोटन पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलीम पुत्र जमालुद्दीन निवासी खिरीडीहा को धर्मौली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। खिरीडीहा गांव में 15 जुलाई को एक 13 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परस्थितियों में कमरे में कुंडी से लटका हुआ शव मिला था। मृतका मनीषा के नाना राजाराम ने गांव के ही अब्दुल सलीम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.