Siddhart Nagar News: आत्मदाह के प्रयास पर हरकत में आई पुलिस, की जांच-पड़ताल
सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाने के गेट के पास एक युवक की ओर से अपने ऊपर एक डिब्बे से पेट्रोलियम पदार्थ उड़ेलने का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले से जुड़े स्थान पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वीडियो में युवक किसी भूमि पर कब्जा करवाने की बात कह रहा है। साथ ही सुनवाई न होने की बात से आहत होकर यह कदम उठाने का दावा कर रहा है। वहीं पुलिस ने उसे नाटक करार दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक अचानक भवानीगंज थाने के गेट पर पहुंचता है, जहां रोते-बिलखते अपनी भूमि पर कब्जा करवाने की बात कह रहा है। मामले को लेकर डुमरियागंज तक चक्कर लगाने का हवाला देकर कोई सुनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.