Siddhart Nagar News: आठवें दिन भी जारी रहा एड्स नियंत्रण कर्मियों का धरना
सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ की ओर से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया गया है। विभिन्न जिलों के साथ ही अपने जनपद के भी कर्मचारी 15 अक्टूबर से ही लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। बुधवार को आठवें दिन भी जारी कर्मचारियों के आंदोलन से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज स्थित एआरटी सेंटर समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरटी का काम ठप हो गया है। इससे एचआईवी संक्रमित मरीजों के उपचार पर असर पड़ रहा है। कर्मचारी वर्ष 2023 से शासन स्तर पर लंबित अपनी विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाए जाने के बावजूद समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। धरने के माध्यम से कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.