Siddhart Nagar News: आज से लखनऊ में धरना देंगे सहकारी समितियों के कर्मचारी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। साधन सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज होने जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सहकारी कर्मचारी 22 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान और बकाया भुगतान की मांग उठाते हुए समितियों पर तालाबंदी का भी एलान किया है। चेतावनी दी है कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। पिछले दिनों डीएम को सौंपे ज्ञापन में साधन सहकारी समिति सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह और महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने सात सितंबर 2026 को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को मांग-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.