Siddhart Nagar News: आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा लिया सुरक्षा का संकल्प
सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को एकल अभियान के तत्वावधान में संच जोगिया की ओर से जोगिया कोतवाली में रक्षासूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों से समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही महिलाओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर भी चर्चा की गई और इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक समरसता का पावन पर्व बताया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.