Siddhart Nagar News: आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय वृद्धि अच्छी सेवा का पुरस्कार
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज मंगल भवन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में सम्मानजनक वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक समेत अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वही मानदेय वृद्धि को अच्छी सेवा का पुरस्कार बताया।पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से आउटसोर्स कर्मियों को वेतन संबंधी नियमावली तय किया जाना स्वागत योग्य निर्णय है। यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम, सेवा और समर्पण को मिला सम्मान है। लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे कर्मचारियों के लिए यह कदम निश्चित रूप से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.