Siddhart Nagar News: आईटीआई टीम ने छात्रों को ट्रेडों की दी जानकारी
सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई डुमरियागंज द्वारा संचालित जन जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को ट्रेड संबंधी जानकारी देखकर मिलने वाले रोजगार पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला है। शुक्रवार को बेंवा चाराहे पर स्थित सीएससी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य हरेन्द्र यादव ने छात्रों एवं अभिभावकों से कहा कि संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, निःशुल्क आवेदन तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। गुलजार अहमद, दिनकर विश्वकर्मा, हरि शंकर, अंकित यादव,ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.