Siddhart Nagar News: अस्पताल परिसर में गंदगी मिली तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
सिद्धार्थ, सितम्बर 11 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने गुरुवार को बांसी 50 शैय्या युक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अव्यवस्था और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीढ़ियों के पास गंदगी देखकर सीएमओ ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
चिकित्सकों के निर्देश सीएमओ ने चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.