सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज क्षेत्र के दादा हनुमान हॉस्पिटल पर मंगलवार स्वास्थ्य टीम ने छापेमारी की। इस दौरान हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित पाया गया। संचालक की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन का दस्तावेज दिखाने पर टीम ने राहत देते हुए पंजीकरण न होने तक बंद रखने का सख्त निर्देश दिया है। इसके अलावा बिना पंजीकरण के हॉस्पिटल संचालित करने के संदर्भ में नोटिस थमाते हुए जवाब तलब किया है। नैदानिक स्थापना (निजी अस्पताल) के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल व बेंवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने भवानीगंज क्षेत्र में संचालित दादा हनुमान हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने संचालक से अभिलेखों के संदर्भ में जानकारी मांगी। संचालक हॉस्पिटल चलाने के संदर्भ में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने...