Siddhart Nagar News: अभ्युदय कोचिंग सेंटर में डीएम ने परखी पढ़ाई की गुणवत्ता
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग सेंटर में पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। अधिकारियों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन के स्तर की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटर में नीट, यूपीएसएसएससी, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी तैयारी, कक्षाओं और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.