Siddhart Nagar News: अपनी रचनात्मकता और विचारों को व्यवहारिक स्वरूप देकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा को तैयार रहें विद्यार्थी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बुधवार को इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से नवाचार एवं स्टार्टअप विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और उद्यमशीलता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि आज युवाओं के सामने वैश्विक अवसरों की व्यापक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और विचारों को व्यवहारिक स्वरूप देकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना चाहिए।उन्होंने कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक के रचनात्मक उपयोग से नए उत्पाद, सेवाएं और रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीक के विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.