सिद्धार्थ, अगस्त 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। तहसील समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरण मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को तहसील बांसी में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने अधिकारियों को तहसील दिवस और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अनुपस्थित 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या का अवलोकन किया। कुछ प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा के बाद उन्होंने तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के नि...