Siddhart Nagar News: अनियंत्रित बोलेरो ट्रक में घुसी, चालक गंभीर
सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बस्ती से बांसी की ओर आ रही एक बोलेरो शुक्रवार आधी रात बांसी-बस्ती मार्ग पर नगर सीमा क्षेत्र से पहले खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी अमय पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मीकांत पांडेय बोलेरो चला रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्र्रस्त हो गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिर में गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.