सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा चौराहे पर मंगलवार की शाम एक बेकाबू बाइक खड़ी टेंपो से अचानक टकरा गई। इससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के भाद मुस्तहकम गांव के टोला भदवा निवासी परशुराम की पत्नी किरनमती (55) अपने बेटे छोटू के साथ बाज़ार से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान बानगंगा चौराहे पर सामने खड़ी टेंपो से बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई और बाइक सवार महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई। इसी बीच एक कार दूसरी दिशा से अचानक आ गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गनीमत रहा कि कार के पहिये के नीचे महिला का सिर नहीं पड़ा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। घटना स्थल के पास मौजूद सोनू, सौरभ गुप्त आदि न...