Siddhart Nagar News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलटी, सवार सुरक्षित
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुनुवां-बजहा बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क किनारे खाई में सोमवार सुबह बारिश के बीच तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रहा कि कार सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद नजदीक के गांव पड़रहवा, महला के ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम भी पहुंच गई। सभी ने मिलकर कार में फंसे सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल घर भिजवाया। चौकी इंचार्ज खुनुवा सुरेश यादव ने कहा कि सभी सवार सुरक्षित हैं। गाड़ी भी बाहर निकाल लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.