Siddhart Nagar News: अध्यापक का स्थानांतरण रोकवाने के लिए अभिभावक व बच्चे पहुंचे बीआरसी
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ बीआरसी अन्तर्गत प्राथमिक स्कूल नकथर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात एक अध्यापक का स्थानांतरण हो गया है। मंगलवार को गांव के अभिभावक व बच्चे बीआरसी पहुंचे और उनका स्थानान्तरण रोकने की मांग की। नकथर स्कूल के सहायक अध्यापक पप्पू कुमार यादव का स्थानान्तरण डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्राथमिक स्कूल जमौतिया पर कुछ दिनों पहले हो चुका है। अध्यापक के कार्यमुक्त होने के बाद जब अभिभावकों व बच्चों को स्थानान्तरण की जानकारी हुई तो वे प्रार्थनापत्र लेकर बीआरसी पहुंच गए।अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों से सहायक अध्यापक पप्पू यादव का स्थानांतरण रोकने की मांग की। इस दौरान प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति नकथर राम विलास यादव, राजेन्द्र, राम रतन, राजेश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.