Siddhart Nagar News: अघोषित बिजली कटौती से सभी परेशान
सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। रात की कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को जागकर रात काटना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। बांसी नगर के साथ ग्रामीण फीडर, खैरटिया, महरवाजोत, खेसरहा सहित अन्य उपकेंद्रों से जुड़े हजारों उपभोक्ता कई दिनों से लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। हालात यह है कि बिजली आती भी है तो लो-वोल्टेज से पंखे तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। कई मोहल्लों व गांवों में पेयजल की समस्या भी गहरा गई है। यह हाल बिजली न रहने से पंप के न चलने से बनी है। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से अघोषित कटौती से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.