Siddhart Nagar News: अखिलेश यादव के जन्मदिवस सप्ताह पर सपा नेताओं ने किया पौधरोपण
सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। रूद्रौलिया में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत आम, अमरूद, सागौन, यूकेलप्टिस आदि के पौधे लगाए गए। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मलिक नौशाद अहमद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रूद्रौलिया में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान रामधीरज साहनी, राजेश गुप्ता साहू, हरिशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Badaun News: पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प यह भी पढ़ें- Mau News: शहर 30 सेकेंड....दस बूथों पर सपाजनों ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.