Siddhart Nagar News: अंतिम संस्कार में शामिल होने गया व्यक्ति डूबा, तलाश जारी
सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार कस्बा से सटे गोशाला चौराहे के पास कूड़ा नदी के घाट पर सोमवार अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक व्यक्ति नदी में नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी है पर अब तक पता नहीं चला है। उस्का बाजार कस्बे निवासी पूर्व दरोगा माधव शरण द्विवेदी का निधन हो गया था। सोमवार की शाम उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए उड़वलिया गांव निवासी रामसेवक (45) पुत्र हीरंभ नाथ दुबे कूड़ा नदी घाट पर गया था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामसेवक नदी में नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से अचानक डूब गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.