Siddhart Nagar News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। मिठवल क्षेत्र के बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रखंड कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, गांव-गांव तक संपर्क अभियान और आगामी छह माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंगद वर्मा ने की। आगामी छह माह के लिए संगठन की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत हिंदू जनसंपर्क अभियान, कन्या पूजन, शस्त्र पूजन और सेवा कार्यों के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही गोरक्षा, लव जिहाद की रोकथाम और रक्षा निधि से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दिव्यांशु गुप्त, आकाश साहनी, आशीष पासवान, अखिलेश गोस्वामी, श्रीश पासवान, आदित्य पासवान, राज चौरसिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.