सीवान, जून 15 -- सीवान। शहर के अस्पताल चौक के समीप सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में पांच लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की शाम करीब सवा आठ बजे अस्पताल चौक के पास हुई। उस समय सड़क पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही जारी थी। यह भी पढ़ें- बिजली तार टूटने से घंटों बाधित रही आपूर्तिघटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बिजली का एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही वहां से गुजर रहे कई लोग उसकी चपेट में आ गए...