नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- राजस्थान की चर्चित सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चयनित सब इंस्पेक्टर्स ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दायर की है। याचिका में चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती को बरकरार रखने की मांग करते हुए कहा है कि पूरी प्रक्रिया को रद्द करना न्यायसंगत नहीं है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में यदि कुछ अभ्यर्थियों ने नकल या पेपर लीक के जरिए अनुचित तरीके अपनाए हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इसका खामियाजा उन अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए जिन्होंने ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा पास की है। उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि वैध रूप से चयनित उम्मीदवारों को सेवा में बनाए रखा जाए।मई में ...