Shravasti News: 8338 किसानों के खाते में पहुंचे 3.90 करोड़ रुपये
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। खराब मौसम व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल बर्बाद होने वाले किसानों को राहत मिली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 8338 किसानों के बैंक खातों में तीन करोड़ 90 लाख रुपए की सहायता राशि ऑनलाइन भेजी गई। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर सहायता राशि वितरण की शुरुआत की। इसके बाद जिले में विधायक राम फेरन पाण्डेय व डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में किसानों के खातों में धनराशि भेजी गई। जिले में 25 व 26 सितंबर तथा आठ अक्टूबर को अचानक मौसम खराब होने व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से 2296.547 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को मिले अनुदान के स्वीकृति पत्र प्रशासन ने सर्वेक्षण करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.