श्रावस्ती, अक्टूबर 11 -- संयुक्त अभियान में तीन तस्कर गिरफ्तार Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। एसएसबी जवानों ने सिरसिया पुलिस के साथ मिलकर शनिवार रात तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.820 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के कुशल निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार रात्रि वाहिनी की डी समवाय सुईया के जवानों ने निरीक्षक (सामान्य) रिंगजिन नामग्याल व सिरसिया के उप निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने मुख्य आरक्षी भगवानदास के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान भचकाहीनाका रोड पर तालबघौडा मोड़ के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके कब्...